हुमा कुरैशी ने फिल्म Toxic में एलिजाबेथ के रोल में किया धमाकेदार एंट्री, 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी यश की यह मच अवेटेड मूवी
‘केजीएफ’ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ से फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह एक दम अलग और पावरफुल अवतार में नजर आ रही हैं।
फिल्म Toxic में क्या है खास?
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जिसे गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंथ, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को यश और वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है।
हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी के लुक को रिवील किया है। इस पोस्ट में हुमा ब्लैक कलर के गाउन में एक ब्लैक कार के पास खड़ी नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल और आत्मविश्वास देखने लायक है। मेकर्स ने इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा, “पेश है Toxic – फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में एलिजाबेथ के किरदार में हुमा कुरैशी।” हुमा का यह फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
कियारा आडवाणी के बाद हुमा कुरैशी का धमाल
इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिन्हें इस फिल्म में नादिया के किरदार में देखा जाएगा। दोनों ही लुक्स ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगी Toxic?
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात है कि यह रिलीज डेट त्योहारों के सीजन—उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद—के मौके पर रखी गई है। पहले इस फिल्म को 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन प्रोडक्शन पूरा न होने के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म Toxic को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत छह भाषाओं में डब होकर रिलीज होगी।
Toxic मूवी की स्टारकास्ट और टीम
इस फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ), नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंथ, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजीव रवि ने की है, जबकि म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है।
Toxic के फैंस में जबरदस्त उत्साह
‘केजीएफ’ के बाद से यश की हर फिल्म को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है। Toxic की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हुमा कुरैशी का नया लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
Toxic: सोशल मीडिया पर छाया हुमा कुरैशी का लुक
इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हुमा कुरैशी के इस लुक को खूब सराहा जा रहा है। फैंस कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट के बाद #HumaQureshi और #Toxic ट्रेंड करने लगे हैं।
Toxic मूवी की शूटिंग और निर्माण
फिल्म की आधिकारिक घोषणा दिसंबर 2023 में की गई थी, तब इसे ‘Yash 19’ के नाम से जाना जा रहा था। अगस्त 2024 में बेंगलुरु में फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू हुई।
Toxic: क्या है कहानी?
फिल्म के प्लॉट और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अब तक सिर्फ स्टारकास्ट और कुछ किरदारों के लुक्स शेयर किए गए हैं।
Toxic के रिलीज का इंतजार
फैंस अब फिल्म के ट्रेलर और अन्य अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे सितारों से सजी Toxic की रिलीज डेट की घोषणा के बाद दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।